442 मैच 17598 रन 46 शतक और 93 अर्द्धशतक यह रिकार्ड है एकदिवसीय क्रिकेट के सबसे महानतम बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर का जिसको छूना बच्चो का खेल नहीं और मौजूदा दौर में ऐसा कोई भी बल्लेबाज़ नहीं जो मास्टर ब्लास्टर के पास भी फटक सके. सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड को देखकर कोई भी उनकी महानता का गुणगान अपने आप करने लगेगा. परन्तु लिटिल चैम्पियन के इन रिकार्डो को देख एक प्रश्न उजागर होता है कि बीस साल के करियर में सचिन तेंदुलकर का सबसे अच्छा समय कौन सा था? अगर हम तेंदुलकर के एकदिवसीय करियर का आकलन करे तो पता चलता है कि सचिन तेंदुलकर के एकदिवसीय करियर को हम छः चरणों में बाट सकते है. READ MORE ABOUT SACHIN TENDULKAR, SACHIN VS SHARNE WARNE: AN ALTIMATE MATCH VIDEO