जो बात तुमने कही,
वो है हंड्रैड परसेंट सही।
अच्छी बीवी और ईमानदार पति
चूंकि एक-दूसरे से प्यार करते हैं अकूत,
लड़ते हैं, झगड़ते हैं
ध्यान रखते हैं, मान देते हैं
एक-दूसरे से चिपटे रहते हैं
इसलिए होते हैं भूत।
एक-दूसरे के दुख में दर्द में,
आनन्द में, तक़लीफ़ में
मुंह नहीं मोड़ते हैं,
इसलिए मर कर भी पीछा नहीं छोड़ते हैं
पत्नी बड़े लाड़ से कहती है—
ए जी!
हम दोनों के दोनों भूत हैं न
जीते जी।
Comments
Post a Comment