फिल्म कितनी बोल्ड है इसका पता फिल्म के पोस्टर से ही चलता है जिसमें अभिनेत्री को बिना टॉप के दिखाया गया है. इस पोस्टर को देखकर ही लोगों के मन में वासना की कश्ती ने गोते लगाने शुरू कर दिए थे और फिल्म की कहानी भी कुछ इससे अलग नहीं है. यह कहानी है एक पत्रकार की जो अपना बदला लेने के लिए पत्रकार से वेश्या बन जाती है. फिल्म में मुद्दे और कहानी से ज्यादा अंग प्रदर्शन पर ध्यान दिया है जिसे पाउली दाम ने बखूबी पूरा किया है. तो चलिए एक नजर डालें इस फिल्म की कहानी और उसकी समीक्षा पर.
कलाकार: गुलशन देवैया, पाउली दाम, निखिल द्विवेदी, मोहन कपूर
निर्माता: विक्रम भट्ट
निर्देशक: विवेक अग्निहोत्री
संगीत: हर्षित सक्सेना
रेटिंग: *
हेट स्टोरी फिल्म की कहानी: HATE STORY- “A DIRTY PICTURE”
फिल्म “हेट स्टोरी” की कहानी एक पत्रकार काव्या (पाउली डाम) की है. वह एक मशहूर पत्रकार है. एक बार काव्या एक सीमेंट कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी व षड्यंत्र रचने का लेख छापती है, जिसकी वजह से उस सीमेंट कंपनी को बहुत नुकसान होता है जिससे गुस्से में आकर उस कंपनी का मालिक सिद्धार्थ (धनराजगिरी गुलशन देवैया) काव्या का प्रोफेशनली और सेक्सुअली शोषण करता है.
इसके बाद काव्या का जीवन जैसे बदल ही जाता है. वह अपने व्यवसाय को छोड़कर सिद्धार्थ से बदला लेने निकल पड़ती है. बदले की आग में जलते हुए वह सही और गलत के बीच की दीवार को गिरा देती है और हर सही और गलत काम करती है. इसका असर उसके परिवार और खासकर उसके दोस्त विकी (निखिल द्विवेदी) पर पड़ता है जो उससे बेहद प्रेम करता है. अपना बदला लेने के लिए काव्या एक वेश्या तक बन जाती है और उसी रास्ते से उन लोगों से बदला लेती है जिस रास्ते से उसे लोगों ने बदनाम किया था.
क्या काव्या बदला लेने में सफल होती है? बदला लेने के लिए वह क्या रास्ता अपनाती है? यही है “हेट स्टोरी” की कहानी.
Comments
Post a Comment