Read: राजनीति के इश्कजादे
सोनिया भारत की सबसे ताकतवर और प्रभावशाली महिला
सोनिया
गांधी को आज भारत में किसी पहचान की जरूरत नहीं है. आज देश का लगभग हर शख्स
इस शख्सियत को जानता है लेकिन इन्हें समझना शायद हर किसी के बस की बात
नहीं. अपना देश छोड़ अपने प्यार के लिए किसी दूसरे देश की परंपरा को अपनाना,
फिर उसी परंपरा के लिए दुनिया से लोहा लेना, पति की मृत्यु के बाद ना
चाहते हुए भी खुद को राजनीति में लाना और फिर देश का सशक्त रूप से संचालन
करना किसी परीकथा से कम नहीं है.
शादी ने बदली जिंदगी
इटली के
एक आम परिवार की आम बेटी ने सोचा भी नहीं था कि राजीव गांधी से शादी उनकी
जिंदगी बदल देगी. सोनिया गांधी जो कभी सिर्फ इटली के एक परिवार से जुड़ी थीं
वह शादी के बाद पूरे भारत से जुड़ गई हैं और आज हालात यह हैं कि अगर उन्हें
भारत पर राज करने वाले राजपरिवार की मुखिया कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं
होगी.
Read: Love Story of Jawahar Lal Nehru अधिक जाननें के लिए निम्न लिंक्ज पर क्लिक करें: एक ऐसी शादी जिसने बदली भारत की तकदीर
Comments
Post a Comment