लाल किताब एक ऐसी ज्योतिष पुस्तक है जिसमें तथाकथित रूप से जीवन से जुड़ी सभी परेशानियां का हल है. लेकिन जिस तरह हर विद्या या कला को इस्तेमाल करने के कुछ नियम होते हैं उसी तरह लाल किताब को इस्तेमाल करने के भी कुछ नियम हैं जिनका पालन करना आवश्यक है. यह नियम और सावधानियां इस पुस्तक के उपायों का सकारात्मक फ़ल पाने मे अहम भूमिका निभाती हैं. लाल किताब से जुड़ी विभिन्न सावधानियां:
1. लाल किताब में दिए गए उपायों (Lal Kitab Totke in Hindi ) को दिन में ही करना चाहिए अर्थात सूर्य निकलने के बाद और सूर्यास्त होने से पहले. लाल किताब में इस बात का जिक्र है कि सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद किए गए उपायों का फ़ल नही मिलता और कई बार हानियों का सामना करना पड़ सकता हैं.
2. अगर किसी उपाय को रात्रि में करने के बारें में लिखा है तो उसे रात्रि के समय ही करना चाहिए.
3. लाल किताब मे दिए गए उपाय किसी भी समय शुरु किए जा सकते हैं लेकिन एक बार एक उपाय शुरु किया जाए तो उसे नियमानुसार 8, 12, 27, और 43 दिन तक करते रहना चाहिए.
4. अगर किसी कारणवश उपाय को किया जाने वाला क्रम टूट जाए तो कुछ दिन रुककर पुनः उपाय शुरु करना चाहिए.
5. सबसे आवश्यकः जब तक एक उपाय पूर्ण ना हो तब तक दूसरा उपाय शुरु नहीं करना चाहिए. हां, अगर कोई उपाय जीवन भर करना है तो उस स्थिति मे आप चाहे तो दूसरा उपाय कर सकते हैं.
6. लाल किताब के उपाय पीड़ित शख्स को खुद अपने हाथों से करने का नियम है लेकिन अगर शख्स बीमार है और उपाय करने में असमर्थ है तो उस स्थिति में व्यक्ति के हाथ का स्पर्श करवा कर कोई अन्य शख्स यह उपाय कर सकता है.
लाल किताब ज्योतिष विद्या की एक अनोखी किताब है जिसे कई लोग तांत्रिक विद्या से जोड़कर भी देखते हैं. आज 21वीं सदी मे इस तरह के उपायों और टोटकों की प्रासंगिकता पर विज्ञान हमेशा से ही सवाल उठाता रहा है. कई लोग लाल किताब को अंधविश्वास का प्रबल रूप मानते हैं लेकिन भारत जैसे धार्मिक देश में इस पुस्तक की बेहद अहमियत है. ऐसे में हम किताब मे दिए गए उपायों को सही या गलत तो नहीं ठहरा सकते लेकिन अपने सभी पाठकों को कुछ संदेश देना चाहते हैं जो लाल किताब में भी वर्णित हैः
क. लाल किताब के किसी भी उपाय को इस्तेमाल करने से पहले सुशिक्षित ज्योतिषी की सलाह परमावश्यक है क्यूंकि बिना ज्योतिषी के कुंडली (Lal Kitab Kundali in Hindi ) देखना एक असंभव कार्य है.
ख. अगर किसी उपाय या टोटके से लाभ ना हो रहा हो और अनिष्ट फ़ल मिल रहे हो तो उस उपाय को बंद करना देना चाहिए.
ग. लाल किताब इंसान को अपने कर्मों को सही बनाने की सलाह देती है. इसमें वर्णित अधिकतर उपाय भी इसी तरफ इशारा करते हैं. इसलिए इन उपायों को करने से बेहतर है इंसान अपने कर्मों को सही करे.
घ. इस अनुभाग में वर्णित सभी उपाय विभिन्न वेबसाइटों और स्त्रोतों से लिए गए हैं. यह उपाय हर व्यक्ति के लिए समान नहीं है. यह सिर्फ उदाहरण मात्र माने जा सकते हैं. सही उपायों के लिए पहले ज्योतिषि की सलाह और अपनी सही कुंडली के बारें मे अवश्य जान लें।
Lal Kitab Remedies, Lal Kitab Kundali, Lal Kitab Precautions, Free Lal Kitab Predication, लाल किताब कुंडली
Comments
Post a Comment