Skip to main content

आखिर रक्षक ही भक्षक क्यूं बन गए


आखिर रक्षक ही भक्षक क्यूं बन गए


घोर कलयुग का जमाना है यह तो हम सब जानते हैं पर यह कोई नहीं जानता कि इस कलयुग में पाप इतना बढ़ जाएगा कि जिसे हम अपना रक्षक समझेंगे वह ही हमारा भक्षक बन जाएगा. पिछले कुछ दिनों में ऐसी तमाम घटनाएं हुईं जिसने हमें अपने और पराए के बारे में एक बार और सोचने पर मजबूर कर दिया है.


अभी हाल देश के कई हिस्सों से दो एमएलए जनता के सामने बेनकाब हुए हैं, जबकि बाकी अभी भी खादी पहने अपराध कर रहे हैं. यह घटना बांदा और बिहार जैसे इलाकों में राजनीति में सेक्स की पकड़ को जाहिर करती है. इन दो मामलों ने देश को शर्मसार तो किया ही है साथ ही देश में फैली अशांति और असुरक्षा की भावना को जगजाहिर कर दिया है. किस तरह एक महिला सालों तक शारीरिक प्रताड़ना को सहती है और अंत में जब उसकी बेटी की इज्जत दांव पर लग जाती है तो नारी चंडी बन जाती है और किस तरह एक हवशी एमएलए एक नाबालिग की इज्जत के साथ खेलता है, इन दोनों केसों से साफ हो जाता है.



और सिर्फ यही नहीं पिछले साल मध्यप्रदेश में एक केस सामने आया था जिसमें दो पुलिसवालों ने दबंगई के सहारे एक लड़की के साथ कई बार जबरदस्ती की और जब इससे भी मन नही भरा तो उन्होंने उसकी छोटी बहन को शिकार बनाया, और इसी तरह कुछ साल पहले जम्मू-कश्मीर में सामने आया सेक्स रैकेट भी इसी तरफ इशारा करता था कि आज हम जिसे रक्षक समझते हैं वहीं भक्षक बने हुए है.


पर सवाल यह नहीं है कि किसने क्या किया बल्कि सवाल यह है कि आखिर यह ऐसा कैसे कर सकते हैं, और इन्हें इतना हौसला मिलता कहां से है? एक ओर सरकार जहां हर मुद्दे पर विफल हो रही है वहीं दूसरी ओर सरकार अपनी जनता को भी सुरक्षित करने का माद्दा नहीं रखती.


देश के सामने यह एक बहुत बड़ी समस्या है कि आखिर कैसे एक आम आदमी अपनी रक्षा करे. आज अगर आपके पास पैसा, ताकत और जान पहचान नहीं है तो आपकी कहीं कोई सुनवाई नहीं होगी. और इससे भी बुरा तो आपके साथ तब होगा जब आपकी टक्कर किसी ताकतवर और ज्यादा पहुंच वाले इंसान के साथ हो.
कुछ दिन पहले मैंने फिल्म “रावण” देखी जो वाकई वास्तविकता के बहुत करीब लगी. पर लोगों को यह फिल्म पसंद नहीं आई. फिल्म में समाज का एक ऐसा सच सामने आया जिसके बारे में सुनकर हमारे रोंगटे खडे हो जाए. कुछ पुलिस वाले आज के समय में खुद को ही न्यायमूर्ति और सबसे ताकतवर समझ बैठे हैं उनके लिए जनता दो कौड़ी के कुत्ते के बराबर है जिसके साथ वह कुछ भी कर सकते हैं. यहां मैं सिर्फ कुछ पुलिसवालों को इंगित कर रहा हूं क्योंकि मुझे ऐसा लगता है.


मुझे पता है यह तब तक नहीं बदलेगा जब तक देश की सरकार और शासन में बड़े बदलाव नहीं होते साथ ही हमारी जरुरत से ज्यादा उदार न्यायप्रणाली कोई कठोर कदम नहीं उठाती.

Comments

Popular posts from this blog

क्यों राम में रमना मुश्किल कॄष्ण में आसान

बचपन से ही मेरे दिमाग में यह बात आती थी कि यह हर मां अपने बच्चे को कृष्णा, गोपाला ही क्यों बुलाती है। जबकि आदर्श तो राम हैं। मैं खुद भगवान राम को अपने हृदय में रखता हूं। पर हर जगह मैंने यही देखा कि राम की तुलना में कृष्ण की स्वीकार्यता जनता में अधिक है। राम केवल मुसीबत में लोगों को याद आते हैं जबकि कृष्ण हर घड़ी। आखिर क्या वजह है कि मेरे आराध्य राम की मान्यता माखनचोर कृष्ण के आगे फीकी पड़ जाती है।  बाद में पता चला कि राम और कृष्ण में अंतर हो ही नहीं सकता, दोनों जगतपालक श्री हरि विष्णु के ही अवतार हैं। दुविधाओं का अंत होता इससे पहले किसी बुजुर्ग ने दिमाग में बात डाल दी कि दोनों में अंतर मानना भी पाप है। पाप शब्द धर्म को मानने वाले के लिए काफी बड़ा होता है। सो इस विचार को कुछ सालों के लिए दिमाग से निकाल दिया।  पर जब खुद की समझ हुई तब इस खोज में कुछ समय निकाल की क्या वाकई चाहे राम कहों या श्याम एक ही बात है। काफी सोचने…. नहीं नहीं प्रैक्टिक्ल तौर से सोचने पर मैं एक निष्कर्ष पर पहुंचा कि आखिर क्यों कृष्ण सजग हैं और राम महान। यहां वह बात समझ आई कि हर चीज के दो रूप होते हैं...

PSEB 12th Class Results 2012 PSEB

Punjab Board 12th Result on internet वेबसाइट द्वारा रिजल्ट जानने के लिए लिए आप निम्न वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं: www.pseb.ac.in http://results.pseb.ac.in/ http://results.punjabeducation.net/pseb-class-12.htm

तो इस मच्छर ने काटा है कसाब को

मच्छर जिंदाबाद मच्छर ने कसाब को काटा ,ये उसका जूनून था ….. कसाब ने उसे खुजाया ,ये उसका सुकून था …. चाह कर भी सरकार , उस मच्छर को मार न सकी ….. क्यूंकि उसकी रगों में, कसाब का खून था… Read: Truth of Kasab प्यारे मच्छर भाई देते तुम्हें दिल से बधाई आम आदमी का पिंड छोड़ शिकार किया कसाब कसाई ऐसे ही सभी आतंकियों को अपने डंक का शिकार बनाओ भारत के जल में जन्म लिया तो इस जल का क़र्ज़ चुकाओ ....... To Read More Visit: HASYAKAVITA  Kasab being treated for dengue, Ajmal Kasab, Kasab down with dengue in jail, Kasab suffering from dengue-like fever, Kasab diagnosed with Dengue, Kasab, Dengue